रीतम चौहान ने बीपीएससी में मारी बाजी बढ़ाया पूरे नोनिया समाज का मान !
#रीतम_चौहान_ने_बीपीएससी_में_मारी_बाजी_बढ़ाया_पूरे_नोनिया_समाज_का_मान : ~ ANSS उत्तीर्ण रीतम चौहान ने बताये सफलता के राज, मेहनत और जज्बे से रची सफलता की कहानी ! युवाओं को दिया संदेश बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की 63 वीं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 184 रैंक प्राप्त किए ! रितम चौहान की सफलता की कहानी अपने आप में रोचक है ! आप सभी को बता देना चाहता हूं कि रीतम चौहान जी का जन्म बिहार के कटिहार जिले में नोनिया परिवार हुआ, बचपन से वह काफी पढ़ने लिखने में तेज तरक्का दिमाग के थे तमाम असुविधा एवं परेशानियों को उठाते हुए संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान से जुटे रहे और आखिरकार सफलता ने उनके कदम चूमे इनकी सफलता की कहानियां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रेरक हो सकती हैं ! पूरे नोनिया समाज को रीतम चौहान जी पर गर्व है ANSS टीम की ओर से रीतम चौहान जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं !